इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी की मुश्किलें जारी
इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले कई दौरे पर पहले टेस्ट में ओपनिंग में संघर्ष करता आया है। इस मैच में क्राउली और डकेट की जोड़ी नहीं चली। शून्य के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा और क्राउली पारी के पहले ओवर में खाता खोले बिना आउट हुए। यह रिकॉर्ड दिखाता है कि इंग्लैंड के ओपनर्स को शुरुआत में एडजस्ट करने में समय लगता है और वे ऑस्ट्रेलियाई बाउंस और पेस को नहीं समझ पाते हैं।
2010/11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट की पहली पारी इंग्लैंड की ओपनिंग साझेदारी इस प्रकार रही है-
| सीरीज और स्थान |
ओपनिंग
साझेदारी |
| 2010/11, ब्रिस्बेन |
0 |
| 2013/14, ब्रिस्बेन |
28 |
| 2017/18, ब्रिस्बेन |
2 |
| 2021/22, ब्रिस्बेन |
0 |
| 2025/26, पर्थ |
0 |
स्टार्क पहले ओवर में विकेट लेने में दुनिया में नंबर एक
स्टार्क ने फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक नई गेंद गेंदबाजों में गिना जाता है। अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से वह टेस्ट में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टार्क के नाम 24 विकेट हैं, जबकि इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 19 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पहले ही ओवर में विकेट लेकर मैच का रुख बदल देना स्टार्क की पहचान बन चुका है।
स्टार्क के डेब्यू के बाद से पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट
| गेंदबाज |
पहले ओवर में
कुल विकेट |
| मिचेल स्टार्क |
24 |
| जेम्स एंडरसन |
19 |
| केमार रोच |
10 |
स्टोक्स बनाम स्टार्क: एकतरफा जंग
बेन स्टोक्स भले ही इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच-विनर हों, लेकिन स्टार्क के सामने उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है। स्टोक्स स्टार्क के खिलाफ टेस्ट में 22 पारियों में 10 बार आउट हो चुके हैं। इस दौरान इंग्लिश कप्तान ने 304 गेंदें खेली हैं और 190 रन बनाए हैं। स्टार्क के खिलाफ स्टोक्स का औसत 19 का है। इन 10 में से पांच बार स्टार्क ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया है। स्टार्क की इन-स्विंगर स्टोक्स की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। पर्थ में पहले टेस्ट में भी स्टार्क ने स्टोक्स को इन स्विंगर पर क्लीन बोल्ड किया।
इतिहास में तीसरी सबसे छोटी पहली पारी
इंग्लैंड की टीम सिर्फ 197 गेंदों में ऑल आउट हो गई, जो ऑस्ट्रेलिया में एशेज इतिहास की तीसरी सबसे छोटी पहली पारी है। इससे पहले 1887 में इंग्लैंड की टीम 143 गेंदों पर सिमट गई थी। वहीं, 1902 में ऑस्ट्रेलियाई पारी 193 गेंदों पर समाप्त हुई थी।
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशेज टेस्ट
की सबसे छोटी पहली पारी
(गेंदों के हिसाब से)
| साल |
कुल गेंदें |
| 1887 (सिडनी) |
143 |
| 1902 (मेलबर्न) |
193 |
| 2025 (पर्थ) |
197 |
स्टार्क के टेस्ट करियर के सबसे घातक स्पेल
स्टार्क ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार साबित किया है कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके करियर में कई यादगार स्पेल रहे हैं, लेकिन तीन प्रदर्शन सबसे खास हैं। 58 रन देकर सात विकेट टेस्ट में उनकी सबसे घातक गेंदबाजी है।
स्टार्क के तीन सबसे घातक स्पेल
| बॉलिंग फिगर |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 58 रन देकर 7 विकेट |
इंग्लैंड |
पर्थ |
2025 |
| 9 रन देकर 6 विकेट |
वेस्टइंडीज |
किंग्स्टन |
2025 |
| 48 रन देकर 6 विकेट |
भारत |
एडिलेड |
2024 |