फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AShes Series: ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए पैट कमिंस ने घोषित की प्लेइंग इलेवन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने नहीं खोले पत्ते

Sun, 05 Dec 2021 11:19 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एशेज सीरीज के तहत खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। .ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज की शुुरुआत 8 दिसंबर के होगी। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने एशेज सीरीज के तहत खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से हो रही है। इस श्रृंखला का पहला मैच बिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। टीम की घोषण करते हुए पैट कमिंस ने कहा, ट्रेविस हेड नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि पहले टेस्ट मैच के लिए क्वींसलैंड के कप्तान उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं बना सके। वहीं, मिशेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


ख्वाजा का टीम में न चुना जाना दुर्भाग्यपूर्ण

उस्मान ख्वाजा का अंतिम एकादश में चयन न होने पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, टीम में उन्हें न चुना जाना उनके लिए टफ कॉल थी लेकिन दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, उस्मान के पास बहुत अच्छा अनुभव है, हम वास्तव में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करते हैं कि टीम वह में है, लेकिन ट्रेविस ने पिछले कुछ सालों से हमारे लिए बहुत अच्छा खेल रहा है। 

जो रूट ने नहीं घोषित की टीम

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने गाबा टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है। रूट ने कहा, क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, हमारे पास सभी विकल्प हैं लेकिन हम अभी किसी टीम का नाम नहीं बताने जा रहे हैं, हमें पूर्वानुमान देखना होगा और अगले कुछ दिनों में यह पिच कैसे बदलती है। उन्होंने आगे कहा यह स्पिन खेलने के लिए बेहतरीन जगह है, यह कुछ ऐसा है जिस पर विचार करेंगे, लेकिन अभी हम कोई फाइऩल कॉल नहीं ले रहे हैं।  
विज्ञापन


बिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरॉन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोस हेजलवुड। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें