स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@ICC
एकदिवसीय सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले स्मिथ से सभी को टेस्ट श्रृंखला में भी बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह अभी तक चार पारियों में एक बार भी दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को अभी तक इस सीरीज में ज्यादा देर तक पिच पर टिकने नहीं दिया है, पहले अश्विन ने उन्हें दो बार जहां अपना शिकार बनाया तो वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई।