फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: रहाणे के शतक से गिल को मिली खास सीख, कहा- अब मुश्किलों से नहीं घबराएंगे

Sun, 27 Dec 2020 05:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे दिन अपने करियर का 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। विराट की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे रहाणे ने पहले दिन अपनी कप्तानी तो दूसरे दिन अपनी बल्लेबाजी से लोगों की वाहवाही लुटी। उनके प्रदर्शन को देखकर डेब्यूटेंट शुभमन गिल भी काफी प्रभावित हुए। 
विज्ञापन

2 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि कप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार शतकीय पारी से उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने डटकर बल्लेबाजी करने के बारे में सीखा। शुभमन ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह धैर्य वाली पारी है और अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप इतने शानदार आक्रमण के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी आप ऐसी स्तिथि में आ जाते हैं जब रन नहीं बनते हैं। जिस तरह से अजिंक्य भाई खेले, वह बाहर से देखने में लाजवाब पारी थी।’

शुभमन ने कहा, ‘उन्होंने यह दिखाया कि मुश्किल समय का सामना कैसे करना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कमजोर गेंदों के खिलाफ रन बनाए जाएं।’
विज्ञापन

3 of 7
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर @BCCI
गौरतलब है कि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद 104 रन की पारी खेली जिससे टीम ने पांच विकेट पर 277 रन बना लिए। रहाणे अभी क्रीज पर मौजूद हैं और भारतीय टीम ने अब तब 82 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

4 of 7
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
शुभमन ने कहा कि टीम इसे भुनाने की कोशिश करेगी क्योंकि इस पिच पर तीसरे दिन से बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘पहले दिन रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा की गेंद स्पिन हुई, आज भी नाथन लियोन की गेंद को स्पिन मिल रहा था। ऐसे में समय के साथ पिच की दरार बढ़ेगी और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होगी।’
विज्ञापन

5 of 7
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
पारी का आगाज करते हुए 65 गेंद में 45 रन बनाने वाले शुभमन ने कहा, ‘यह जरूरी है कि इस बढ़त को भुनाया जाए और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जल्दी से आउट किया जाए। इस 21 साल के बल्लेबाज ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी लेकिन मैंने खुद से कहा कि पिच जैसी भी हो मैं अपना खेल खेलूंगा।’
विज्ञापन

6 of 7
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन ने कहा कि नेट सत्र पर उच्च स्तर के भारतीय गेंदबाजों का सामना करने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। इस मैच से टेस्ट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं पिछली चार-पांच टेस्ट श्रृंखला से टीम के साथ यात्रा कर रहा हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है। नेट पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों का सामना करने से युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। जब मैं इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मुझे कुछ भी नया नहीं लगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा - फोटो : ट्विटर
शुभमन ने रविन्द्र जडेजा की भी तारीफ की जिन्होंने नाबाद 40 रन बनाने के साथ रहाणे के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाने में योगदान दिया। गिल ने कहा, ‘उन्होंने शानदार पारी खेली। उस समय विकेट गिरता तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में वापसी कर लेती। उन दोनों की साझेदारी शानदार रही।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें