फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटंस ने ऑकलैंड को 59 रन से हराया

Wed, 17 Oct 2012 08:34 PM IST
डरबन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जैक्स रूडोल्फ की शानदार बल्लेबाजी के बाद एथी मबालती और अल्फांसो थॉमस की घातक गेंदबाजी की बदौलत टाइटंस ने ऑकलैंड को 59 रन से हरा दिया है। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑकलैंड की पूरी टीम 18.1 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के इस मैच में जीत के साथ ही टाइटंस के चार अंक हो गए हैं। टाइटंस के फरहान बेहरादीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 48 रन बनाए।
विज्ञापन


पारी की शुरुआत से ही ऑकलैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ऑकलैंड की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एंड्रयू ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। अनारू किचन(23), डी ग्रैडथोम(14) और माइकल बेट्स(नाबाद 14) कुछ देर टाइटंस की गेंदबाजी के सामने कुछ देर टिक सके। टाइटंस की ओर से एथी मबालती और अल्फांसो थॉमस ने 3-3 विकेट झटके।

टाइटंस ने बनाए 17 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टाइटंस के ओपनरों हेनरी डेविड और जैक्स रूडोल्फ ने टीम को सधी शुरुआत दी। क्रीज पर जमने के बाद दोनों ने बीच के ओवरों में ऑकलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रूडोल्फ ने 56 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शानदार 63 रन बनाए। वहीं हेनरी ने 23 गेंद में 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


मजबूत शुरुआत का ऑकलैंड के बल्लेबाज फरहान बेहरादीन ने खूब लाभ उठाया। बेहरादीन ने आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की और केवल 23 गेंदों में नाबाद 48 रन ठोक डाले। इस पारी में बेहरादीन ने 3 छक्के और एक चौका जड़ा। ऑकलैंड की ओर से मिल्स, माइकल बेट्स और अजहर महमूद को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें