फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती टी-20 सीरीज

Sat, 09 Nov 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

कप्तान आरोन फिंच (52) और डेविड वॉर्नर (48) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे व निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरहीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बता दें दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीता था।

पर्थ में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत और पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 11.5 ओवर में ही 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सीन एब्बॉट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें