बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्याम सुंदर मित्रा का वृहस्पतिवार सुबह साल्टलेक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया। 82 साल के मित्रा कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। एमएस के नाम से मशहूर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मित्र ने प्रथम श्रेणी के 59 मैच खेले थे और 50.13 की औसत के साथ रन बनाए थे।