पहली भविष्यवाणी : पिछले साल जब लोग सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी की जगह को लेकर सवाल उठा रहे थे तो नागपुर के इस ज्योतिषी ने कहा था कि 36 वर्षीय यह विकेटकीपर 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलेगा।
उनकी ताजा भविष्यवाणी यह है कि कोहली 2025 तक टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप जीतने के साथ ही दिग्गज सचिन तेंदुलकर के सौ शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़े देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पूर्व की सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। मैं देख सकता हूं कि विराट 2025 तक टीम इंडिया को टी-20 और वनडे विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने के साथ ही सचिन का शतकों के शतक का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।
इसके अलावा वह इस साल सबसे बड़ा विज्ञापन करार करेंगे। जैसा की मार्क मैस्करेनहस के वर्ल्डटेल ने सचिन के साथ किया था। हालांकि विराट को मिलने वाली रकम सचिन से बहुत ज्यादा होगी। 1990 में सचिन जब शानदार प्रदर्शन कर रहे थे तब मैस्करेनहस ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट के मायने बदलते हुए इस क्रिकेट सितारे के साथ करोड़ों का करार किया था।
भविष्यवाणियां जो हुईं सच - बुंदे टेनिस एल्बो के बाद सचिन की क्रिकेट में वापसी, भारत रत्न सम्मान,
सौरव गांगुली की टीम इंडिया में वापसी और 2011 में भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की सही भविष्यवाणियां कर चुके हैं। उनसे गांगुली, मुरली कार्तिक, एस श्रीनाथ, जहीर खान, गौतम गंभीर और सुरेश रैना सलाह ले चुके हैं।
विदेशों में मिलेगी जीत- इस बार बुंदे ने कहा है कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का विदेशों में सफलता हासिल करने का समय आ गया है। भारतीय टीम ने 25 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर वनडे और टी-20 में शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अब गर्मियों में इंग्लैंड और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी।