फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी आगाज, जानिए पुरुष और महिला टीम का पूरा कार्यक्रम

Wed, 26 Aug 2026 06:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर और महिला टीम 18 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी और भारत का लक्ष्य पिछली बार की तरह स्वर्ण पदक जीतना होगा।

विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर-श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं, भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों ही वर्गों में भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में
  • एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के चलते सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है। जबकि अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलयेशिया और ओमान को ग्रुप चरण में मुकाबले खेलने होंगे।
  • श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 28 सितंबर को ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। यानी भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला इन तीन टीमों में से ग्रुप ए की उपविजेता टीम से होगा।
  • भारत अगर क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करता है तो एक अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा। फाइनल में जगह बनाने पर टीम तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेगी। इसी दिन कांस्य पदक के लिए भी मुकाबला खेला जाएगा।

स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
महिला टीम का अभियान 18 सितंबर से
  • हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला वर्ग में भी भारत को वरीयता दी गई है और टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है।
  • भारत और जापान के बीच मुकाबला नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 22 सितंबर को स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबले होंगे। महिला वर्ग में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

ईशान किशन-तिलक वर्मा - फोटो : ANI
पुरुष क्रिकेट का पूरा कार्यक्रम
  • 24 सितंबर: जापान बनाम अफगानिस्तान
  • 24 सितंबर: मलयेशिया बनाम हांगकांग
  • 25 सितंबर: नेपाल बनाम अफगानिस्तान
  • 25 सितंबर: ओमान बनाम हांगकांग
  • 26 सितंबर: नेपाल बनाम जापान
  • 26 सितंबर: ओमान बनाम मलयेशिया
  • 28 सितंबर: पहला क्वार्टर फाइनल - ग्रुप ए की उपविजेता बनाम भारत
  • 28 सितंबर: दूसरा क्वार्टर फाइनल - ग्रुप बी की उपविजेता बनाम पाकिस्तान
  • 29 सितंबर: तीसरा क्वार्टर फाइनल - ग्रुप बी की विजेता बनाम बांग्लादेश
  • 29 सितंबर: चौथा क्वार्टर फाइनल - ग्रुप ए की विजेता बनाम श्रीलंका
  • 1 अक्तूबर: पहला सेमीफाइनल
  • 1 अक्तूबर: दूसरा सेमीफाइनल
  • 3 अक्तूबर: कांस्य पदक मुकाबला
  • 3 अक्तूबर: स्वर्ण पदक मुकाबला

स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
महिला क्रिकेट का पूरा कार्यक्रम
  • 17 सितंबर: जापान बनाम भारत - पहला क्वार्टर फाइनल
  • 17 सितंबर: चीन बनाम बांग्लादेश - दूसरा क्वार्टर फाइनल
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम मलयेशिया - तीसरा क्वार्टर फाइनल
  • 18 सितंबर: थाईलैंड बनाम पाकिस्तान - चौथा क्वार्टर फाइनल
  • 20 सितंबर: पहला सेमीफाइनल
  • 20 सितंबर: दूसरा सेमीफाइनल
  • 22 सितंबर: कांस्य पदक मुकाबला
  • 22 सितंबर: स्वर्ण पदक मुकाबला
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर-हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
पिछले एशियन गेम्स में भारत ने जीते थे दोनों स्वर्ण
  • भारत ने पिछले संस्करण में पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • इस बार भी भारतीय टीमें मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।
  • पुरुष वर्ग में भारत के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी वरीयता मिली है।
  • बेहतर रैंकिंग के कारण इन चारों टीमों को ग्रुप चरण में खेलने की जरूरत नहीं होगी और वे सीधे क्वार्टर फाइनल से टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी।
  • महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भारत का लक्ष्य पिछली सफलता को दोहराते हुए एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें