फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, पांच अक्तूबर को क्वार्टर-फाइनल खेलेगी ऋतुराज की टीम

Fri, 28 Jul 2023 08:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीमों की प्रतियोगिता 19 सितंबर को शुरू होगी और 26 सितंबर को स्वर्ण और कांस्य पदक मैचों के साथ समाप्त होगी। पुरुष क्रिकेट टीम की प्रतियोगिता 28 सितंबर को शुरू होगी और फाइनल पुरुषों के आईसीसी वनडे विश्व कप के शुरू होने के दो दिन बाद यानी सात अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमें सीधे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचती है, तो महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल सकेंगी। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में हरमनप्रीत को बेंच पर बैठना होगा। बांग्लादेश में अंपायर के साथ बदतमीजी के कारण आईसीसी ने उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। वहीं, भारतीय पुरुष टीम को लगातार तीन दिन क्रिकेट खेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

महिला क्रिकेट की शरुआत 19 सितंबर और पुरुष क्रिकेट की शुरुआत 28 सितंबर से

भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीमों की प्रतियोगिता 19 सितंबर को शुरू होगी और 26 सितंबर को स्वर्ण और कांस्य पदक मैचों के साथ समाप्त होगी। पुरुष क्रिकेट टीम की प्रतियोगिता 28 सितंबर को शुरू होगी और फाइनल पुरुषों के आईसीसी वनडे विश्व कप के शुरू होने के दो दिन बाद यानी सात अक्तूबर को खेला जाएगा। एशिया की शीर्ष तीन टीमों में शामिल होने की वजह से भारत को ग्रुप स्टेज की बजाय क्वार्टर-फाइनल से शुरुआत करनी है। अगर भारतीय पुरुष टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहती है तो उसे लगातार तीन दिन क्रिकेट खेलना होगा। 

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल

इन धुरंधरों पर भारतीय पुरुष टीम का दारोमदार - फोटो : सोशल मीडिया
पांच अक्तूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम क्वार्टरफाइनल के रूप में अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद छह अक्तूबर को सेमीफाइनल और सात अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा। इसकी पूरी संभावना है कि भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हो सकता है। अगर भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहती है तो उसके मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगी। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
वहीं, भारतीय महिला टीम 22 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी। सेमीफाइनल मुकाबला 25 सितंबर को और स्वर्ण और कांस्य पदक के मैच 26 सितंबर को खेले जाएंगे। कांस्य पदक का मैच सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत पर बैन लगे होने की वजह से उन्हें सिर्फ फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा, वह भी टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर निर्भर होगा। उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना टीम की कमान संभाल सकती हैं।

भारतीय पुरुष-महिला क्रिकेट टीम को शीर्ष वरीयता

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के कुल 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के कुल 18 मैच होंगे। टीमों की बात करें तो महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग लेंगी। टीमों की वरीयता एक जून, 2023 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के मुताबिक तय हुई हैं। इस तरह भारतीय की महिला और पुरुष टीमों को शीर्ष वरीयता मिली है। वहीं, पुरुष और महिला दोनों में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। झेजियांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पिंगफेंग क्रिकेट मैदान पुरुष और महिला समेत सभी क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा। 

ओपनिंग सेरेमनी को स्किप कर सकती है भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय पुरुष टीम खेल गांव कब पहुंचती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पुरुष टीम ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद नहीं रहेगी, क्योंकि इसके लगभग दो हफ्ते बाद भारतीय टीम का इवेंट शुरू होगा। महिला टीम ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रह सकती है। यह भी देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम खेल गांव में रुकती है या उनके लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पुरुष टीम के लिए खेल गांव से बाहर फाइव स्टार फैसिलिटी में रहने की व्यवस्था की जा सकती है।

एशियाई खेलों में तीसरी बार क्रिकेट

क्रिकेट - फोटो : BCCI/Twitter
यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है और महिलाओं में पाकिस्तान को दोनों बार सफलता मिली है।

एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष टीम में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अधिक खिलाड़ी हैं। 2010 और 2014 में बीसीसीआई ने अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण टीम नहीं भेजी थी। इस बार पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिए इस महाद्वीपीय इवेंट में सीनियर खिलाड़ियों को नहीं भेजा जा रहा है।

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
  • 22 सितंबर: क्वार्टर-फाइनल
  • 25 सितंबर: सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • 26 सितंबर: फाइनल और कांस्य पदक के मैच (अगर क्वालिफाई किया)

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल
  • 5 अक्तूबर: क्वार्टर-फाइनल
  • 6 अक्तूबर: सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • 7 अक्तूबर: फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
विज्ञापन

एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

एशियाई खेलों के लिए महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायका इशाक, पूजा वस्त्राकर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें