फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैंपियनशिप: अमित पंघाल और शिवा थापा भारतीय टीम में शामिल

Wed, 20 Mar 2019 06:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित पंघाल
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 52 किलो वर्ग में पदार्पण करेंगे जबकि शिवा थापा (60 किलो) की नजरें रिकार्ड लगातार चौथे पदक पर होगी। दोनों को अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। 

विज्ञापन


एशियाई चैम्पियनशिप बैंकाक में 19 से 28 अप्रैल तक होगी। पंघाल ने बुल्गारिया में पिछले महीने स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में 49 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उसने इस महीने जर्मनी में नये भारवर्ग में भाग लिया। 

टोक्यो ओलंपिक 2020 से 49 किलो वर्ग खत्म किए जाने की वजह से उसे भारवर्ग बदलना पड़ा। थापा ने फिनलैंड में जीबी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर नए सत्र का आगाज किया था। असम के पूर्व विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता थापा ने 2013 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच सी ए कटप्पा ने कहा, 'एशियाई चैम्पियनशिप में ओलंपिक भारवर्ग में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप के लिए हमारी पसंद होंगे। राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह 49 किलो वर्ग में उतरेंगे जिन्होंने ईरान में मकरान कप में स्वर्ण पदक जीता था।

महिला वर्ग में एम सी मैरीकॉम विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक क्वालीफायर पर फोकस करने के लिए नहीं खेल रही है।

एशियाई चैम्पियनशिप पुरूष टीम:  दीपक (49 किलो), अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर सिंह बिष्ट (56 किलो) , शिवा थापा (60 किलो) , रोहित टोकस (64 किलो), आशीष (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो) , बृजेश यादव (81 किलो), नमन तंवर (91 किलो), सतीश कुमार (प्लस 91 किलो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें