फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हसरंगा को छेड़ने की गलती अबरार को पड़ी भारी, श्रीलंकाई स्टार के करारा जवाब पर चौंका PAK स्पिनर; दी सफाई

Wed, 24 Sep 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि मैच के बाद पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान जब हसरंगा अबरार के पास गए तो अबरार उन्हें अपनी हरकतों को लेकर सफाई देते दिखे।
विज्ञापन
अबरार और हसरंगा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा और पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के बीच मैदान पर थोड़ी 'नोकझोंक' देखने को मिली। मैच के दौरान अबरार ने हसरंगा को आउट करने के बाद उनके सेलिब्रेशन स्टाइल की नकल की। इसके जवाब में हसरंगा ने भी पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों को आउट करने के बाद अबरार के अजीबोगरीब सेलिब्रेशन स्टाइल की नकल की, जिसको लेकर अबरार की खूब आलोचना हुई थी। हसरंगा को ऐसा करते देख अबरार चौंक गए। डगआउट में उनका चेहरा देखने लायक था। हालांकि, मैच के बाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
 
 

मैच के बाद हसरंगा को सफाई देते दिखे अबरार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि मैच के बाद पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान जब हसरंगा अबरार के पास हैंडशेक के लिए गए तो अबरार उन्हें अपनी हरकतों को लेकर सफाई देते दिखे। दोनों ने गले मिलकर हंसी-मजाक किया और मैदान पर हुई 'तकरार' को वहीं छोड़ने का फैसला लिया। इस पल को फैन्स ने खूब सराहा और इसे खेलभावना की मिसाल बताया।
 

 

श्रीलंका के लिए आगे का रास्ता कठिन
इस मुकाबले में मिली हार के बाद श्रीलंका का एशिया कप सफर लगभग खत्म हो गया। सुपर-4 चरण में टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। 

दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह जीत जरूरी थी क्योंकि भारत से हारने के बाद टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को हर हाल में हराना होगा ताकि फाइनल की दौड़ में बने रह सकें। बांग्लादेश से हार टीम को फाइनल से बाहर कर देगी।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए पावर प्ले के भीतर ही विरोधी टीम का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन कर दिया। शाहीन शाह अफरीदी और हुसैन तलत की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के मैच में मंगलवार को श्रीलंका को आठ विकेट पर 133 रन के स्कोर पर रोक दिया।

शाहीन (28 रन पर तीन विकेट), तलत (18 रन पर दो विकेट) और हारिस राऊफ (37 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। लेग स्पिनर अबरार अहमद ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर एक विकेट चटकाया। श्रीलंका को अच्छी साझेदारी के लिए जूझना पड़ा। टीम की ओर से कामिंदु मेंडिस 44 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से 50 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहे।

जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साहिबजादा फरहान 24 रन बना सके, जबकि हुसैन तलत ने 32 और मोहम्मद नवाज ने 38 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से हसरंगा और महीश तीक्ष्णा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा चमीरा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें