भारत-श्रीलंका के नाम एक-एक एशिया कप टी20 का खिताब
सबसे पहले आपको यह बता दें कि एशिया कप वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। अगले साल होने वाले आईसीसी के मेजर टूर्नामेंट को देखते हुए इसका प्रारूप तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है, इस वजह से इस साल एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। वहीं, 2023 में वनडे विश्व कप हुआ था। इस वजह से उस साल एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला गया था।
1984 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और तबसे लेकर 2014 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में ही खेला गया था। 2016 में पहली बार एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में हुआ था। फिर 2022 में दूसरी बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया। 2018 और 2023 में यह वनडे प्रारूप में खेला गया था। 2016 में भारत ने, जबकि 2022 में श्रीलंका ने एशिया कप टी20 अपने नाम किया था। वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों को मिला दिया जाए, तो भारत कुल आठ बार चैंपियन बना है। इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है। यह टीम छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है।
हर बार की विजेता टीम
| साल |
प्रारूप |
मेजबान |
विजेता |
उप-विजेता |
| 1984 |
वनडे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
| 1986 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
| 1988 |
वनडे |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
| 1990-91 |
वनडे |
भारत |
भारत |
श्रीलंका |
| 1995 |
वनडे |
यूएई |
भारत |
श्रीलंका |
| 1997 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
| 2000 |
वनडे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
| 2004 |
वनडे |
श्रीलंका |
श्रीलंका |
भारत |
| 2008 |
वनडे |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
भारत |
| 2010 |
वनडे |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
| 2012 |
वनडे |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
| 2014 |
वनडे |
बांग्लादेश |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
| 2016 |
टी20 |
बांग्लादेश |
भारत |
बांग्लादेश |
| 2018 |
वनडे |
यूएई |
भारत |
बांग्लादेश |
| 2022 |
टी20 |
यूएई |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
| 2023 |
वनडे |
पाकिस्तान
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
एशिया कप टी20 के दिलचस्प रिकॉर्ड और आंकड़े
एशिया कप (टी20) में कई दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। विराट कोहली और बाबर हयात, एशिया के ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया कप के टी20 प्रारूप में शतक लगाए हैं। संयोगवश दोनों ने 122-122 रन ही बनाए हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ चार रन देकर पांच विकेट झटके थे। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में 261.53 के अद्भुत स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सबसे बड़े टीम टोटल का रिकॉर्ड भारत के पास है। उसने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 212/2 का सर्वोच्च स्कोर बनाया था।
एशिया कप टी20 में सर्वश्रेष्ठ
| श्रेणी |
रिकॉर्ड |
आंकड़े |
साल |
| सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर |
विराट कोहली (भारत) vs अफगानिस्तान |
122* रन |
2022 |
| |
बाबर हयात (हॉन्गकॉन्ग) vs ओमान |
122 रन |
2016 |
| सबसे ज्यादा छक्के |
नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) |
13 |
2016–2022 |
| सबसे ज्यादा डक |
मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) |
3 |
2016 |
| सबसे ज्यादा शतक |
बाबर हयात |
1 |
2016 |
| |
विराट कोहली |
1 |
2022 |
| हाईएस्ट स्ट्राइक रेट |
भानुका राजपक्षे (श्रीलंका) |
149.21 |
2022 |
| एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट |
सूर्यकुमार यादव vs हॉन्गकॉन्ग |
261.53 |
2022 |
| सबसे बड़ी साझेदारी |
कोहली और राहुल vs अफगानिस्तान |
119 रन |
2022 |
| सबसे ज्यादा विकेट |
भुवनेश्वर कुमार |
13 |
2016–2022 |
| एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट |
अमजद जावेद (यूएई) |
12 |
2016 |
| उच्चतम स्कोर |
भारत vs अफगानिस्तान |
212/2 |
2022 |
| न्यूनतम स्कोर |
हॉन्गकॉन्ग vs पाकिस्तान |
38/10 |
2022 |
| सबसे ज्यादा मैच |
विराट कोहली |
10 |
2016–2022 |
| |
दासुन शनाका |
10 |
2016–2022 |
| सबसे ज्यादा मैच (बतौर कप्तान) |
अमजद जावेद (यूएई) |
7 |
2016 |
| सबसे ज्यादा मैच बतौर अंपायर |
अनिल चौधरी (भारत) |
10 |
2016–2022 |
एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज
एशिया कप (टी20) में भारत के विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 और 2022 में दो एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में 10 मैचों में 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 281 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 271 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। हॉन्गकॉन्ग के बाबर हयात और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी इस सूची में शामिल हैं।
एशिया कप (टी20) में सर्वाधिक रन
| रन |
खिलाड़ी |
मैच |
सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
शतक |
अर्धशतक |
| 429 |
विराट कोहली |
10 |
122* |
1 |
3 |
| 281 |
मोहम्मद रिजवान |
6 |
78* |
0 |
3 |
| 271 |
रोहित शर्मा |
9 |
83 |
0 |
2 |
| 235 |
बाबर हयात |
5 |
122 |
1 |
1 |
| 196 |
इब्राहिम जादरान |
5 |
64* |
0 |
1 |
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
| रन |
खिलाड़ी |
स्ट्राइक रेट |
खिलाफ |
साल |
| 122* |
विराट कोहली |
200.00 |
अफगानिस्तान |
2022 |
| 122 |
बाबर हयात |
203.33 |
ओमान |
2016 |
| 84 |
रहमानुल्लाह गुरबाज |
186.66 |
श्रीलंका |
2022 |
| 83 |
रोहित शर्मा |
150.90 |
बांग्लादेश |
2016 |
| 80 |
शब्बीर रहमान |
148.14 |
श्रीलंका |
2016 |
एशिया कप टी20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर
| कितने |
खिलाड़ी |
शतक |
अर्धशतक |
| 4 |
विराट कोहली |
1 |
3 |
| 3 |
मोहम्मद रिजवान |
0 |
3 |
| 2 |
दिनेश चांदीमल |
0 |
2 |
| 2 |
बाबर हयात |
1 |
1 |
| 2 |
कुसल मेंडिस |
0 |
2 |
| 2 |
पथुम निशांका |
0 |
2 |
| 2 |
रोहित शर्मा |
0 |
2 |
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज
एशिया कप टी20 में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। उन्होंने 2016 और 2022 में एशिया कप टी20 के दो संस्करणों में छह मैचों में 13 विकेट झटके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 5.34 का रहा है। यूएई के अमजद जावेद और मोहम्मद नवीद ने भी प्रभावी गेंदबाजी की, जबकि बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने पांच मैचों में 11 विकेट हासिल किए। भारत के हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के राशिद खान ने भी 11-11 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकोनॉमी अपेक्षाकृत अधिक रही।
एशिया कप टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी |
इकॉनॉमी |
| भुवनेश्वर कुमार (भारत) |
6 |
13 |
5/4 |
5.34 |
| अमजद जावेद (यूएई) |
7 |
12 |
3/25 |
7.34 |
| अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) |
5 |
11 |
3/25 |
7.96 |
| मोहम्मद नवीद (यूएई) |
7 |
11 |
3/14 |
5.24 |
| हार्दिक पांड्या (भारत) |
8 |
11 |
3/8 |
7.01 |
| राशिद खान (अफगानिस्तान) |
8 |
11 |
3/22 |
6.51 |
एशिया कप टी20 (अब तक)
2016
-
मेजबान: बांग्लादेश
-
विजेता: भारत
-
विजेता कप्तान: महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
-
सर्वाधिक रन: शब्बीर रहमान (बांग्लादेश) – 176
-
सर्वाधिक विकेट: अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) – 11
-
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: शिखर धवन (भारत)
-
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शब्बीर रहमान (बांग्लादेश)
2022
-
मेजबान: श्रीलंका
-
विजेता: श्रीलंका
-
विजेता कप्तान: दासुन शनाका (श्रीलंका)
-
सर्वाधिक रन: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 281
-
सर्वाधिक विकेट: भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 11
-
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: भानुका राजपक्षे (श्रीलंका)
-
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)