फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2021: पाकिस्तान नहीं खेलना चाहता एशिया कप! पीएसएल का बना रहा बहाना

Fri, 12 Mar 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
एहसान मनी, पीसीबी अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस साल एशिया कप के आयोजन के पक्ष में नहीं है। दरअसल, इस बात की जानकारी शनिवार को पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनि ने दी। एहसान मनि ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फ्रेंचाइजी मालिकों को इस बात से अवगत कराया कि उनका बोर्ड इस साल इस टू्र्नामेंट के आयोजन में पक्ष में नहीं हैं। 

विज्ञापन


पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि मनि ने पीएसएल मालिकों को गुरुवार को एक वर्चुअल बैठक के दौरान कहा था कि पीएसएल के छठे सत्र के बचे हुए मैच जून में पूरे किए जाएंगे। सूत्र ने बताया, 'पीसीबी के अध्यक्ष मनि ने यह स्पष्ट किया कि इस साल टूर्नामेंट के आयोजित होने की संभावना बहुत कम है। इसमें भाग लेने वाली टीमों की अन्य प्रतिबद्धाताओं के कारण इसे 2023 तक टाल दिया जाएगा।'

हालांकि, पीसीबी के अध्यक्ष ने फ्रेंचाइजी मालिकों से कहा कि एशिया कप कीनई तारीखों का फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद की अगली बैठक में किया जाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पीएसएल को कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें