फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेले पंत? रवींद्र जडेजा के जवाब ने पत्रकार की बोलती बंद की, देखें

Wed, 31 Aug 2022 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पंत को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था। उन पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई थी। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पंत को न खिलाने के लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट की आलोचना की थी।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। अब बुधवार को भारत का सामना हॉन्गकॉन्ग से है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लेगी। मुकाबले से पहले भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मीडिया से बातचीत की। इसमें एक पत्रकार ने जडेजा से ऋषभ पंत को लेकर एक सवाल पूछा। इस पर जडेजा के जवाब ने उस पत्रकार की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पंत को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था। उन पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई थी। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पंत को न खिलाने के लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट की आलोचना की थी। अब बुधवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी एक पत्रकार ने जडेजा से पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ पंत क्यों नहीं खेले थे? इस पर जडेजा ने मजेदार जवाब दिया। जडेजा ने कहा- ये बिल्कुल ही मुझे नहीं पता है। ये मेरी किताब से बाहर वाला सवाल है। इसके बाद जडेजा हंसने लगे। साथ ही वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे।

भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच को जीतकर सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी। पिछली बार 2018 के एशिया कप में जब ये दोनों टीमें सामने आई थीं तो हॉन्ग कॉन्ग ने शानदार खेल दिखाया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके ओपनर्स निजाकत खान और अंशुमन रथ ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी निभाई थी। उलटफेर होने ही वाला था कि युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने भारत की वापसी कराई थी।
विज्ञापन

भारत ने उस मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 26 रन से हराया था। यह मैच अब भी दोनों टीमों के जहन में ताजा होंगी। इसी वजह से टीम इंडिया हॉन्गकॉन्ग को इस मैच में हल्के में नहीं लेना चाहेगी। जडेजा ने कहा- निश्चित तौर पर हम सकारात्मक सोच के साथ खेलेंगे और हम उन्हें हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि टी20 में किसी दिन कुछ भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें