फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Points Table: पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचा, भारत-श्रीलंका की राह आसान; जानें कौन होगी चौथी टीम

Sun, 03 Sep 2023 12:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान सुपर चार में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। वहीं, भारत और श्रीलंका की राह बेहद आसान है। चौथे स्थान के लिए अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। 
 
विज्ञापन
ind vs pak - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 में तीन मैच हो चुके हैं और सुपर चार के समीकरण बहुत हद तक साफ हो गए हैं। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच खेल लिए हैं और तीन अंक के साथ यह टीम सुपर चार में पहुंच चुकी है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान सुपर चार में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। वहीं, भारत और श्रीलंका की राह बेहद आसान है। चौथे स्थान के लिए अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। यहां हम एशिया कप 2023 की अंक तालिका और सुपर चार के समीकरण के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले ग्रुप में पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और दो अंक हासिल किए। इस टीम का दूसरा मैच भारत के साथ पूरा नहीं हो सका। ऐसे में दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया। तीन अंक के साथ पाकिस्तान ने सुपर चार में जगह बना ली। भारत के पास एक अंक है। वह नेपाल के खिलाफ जीत हासिल कर आसानी से सुपर चार में पहुंच सकता है। नेपाल की टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। ऐसे में भारत के लिए भी सुपर चार की राह बेहद आसान है। वहीं, नेपाल की टीम पहला मैच पाकिस्तान से हार चुकी है और भारत के खिलाफ जीत हासिल करना इस टीम के लिए बेहद मुश्किल होगा। ऐसे में नेपाल का सफर ग्रुप स्टेज से ही खत्म होना तय है। 

ग्रुप-ए की अंक तालिका

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
पाकिस्तान 2 1 0 1 3 +4.760
भारत 1 0 0 1 1 0.000
नेपाल 1 0 1 0 0 -4.760

ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान का सुपर चार में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, ग्रुप-बी से श्रीलंका के लिए सुपर-चार की राह आसान है। यह टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश से जीतकर दो अंक हासिल कर चुकी है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर या बारिश की भेंट चढ़ने पर श्रीलंका की टीम आसानी से सुपर चार में पहुंच जाएगी। वहीं, बांग्लादेश के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच करो या मरो वाला होगा। बांग्लादेश की टीम एक मैच हार चुकी है और दूसरी हार के साथ ही यह टीम बाहर हो जाएगी। अफगानिस्तान के दोनों मैच बाकी हैं और वह कम से कम एक मैच जीतकर सुपर चार में पहुंचना चाहेगा।

ग्रुप-बी की अंक तालिका

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
श्रीलंका 1 1 0 0 2 +0.951
अफगानिस्तान 0 0 0 0 0 0.000
बांग्लादेश 1 0 1 0 0 -0.951
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें