फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तान के रमीज राजा का बेतुका बयान, पायक्रॉफ्ट को बताया भारत का पसंदीदा, जानें क्या कहा

Thu, 18 Sep 2025 02:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रमीज ने पाकिस्तानी चैनल जीयो न्यूज से बातचीत में कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि एंडी पायक्रॉफ्ट भारतीयों के पसंदीदा हैं।'
विज्ञापन
रमीज राजा - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के हैंडशेक विवाद में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे रमीज राजा ने आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर बड़ा आरोप लगाया है। रमीज ने कहा कि पायक्रॉफ्ट हमेशा भारत के मैचों में ही दिखते हैं और उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


रमीज ने पाकिस्तानी चैनल जीयो न्यूज से बातचीत में कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि एंडी पायक्रॉफ्ट भारतीयों के पसंदीदा हैं। जब भी मैं टॉस होस्ट करता हूं, वह हमेशा वहीं मौजूद रहते हैं।'  रमीज ने आगे कहा कि यह प्लेटफॉर्म (एशिया कप जैसा टूर्नामेंट)  न्यूट्रल होना चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि पायक्रॉफ्ट को जानबूझकर वहीं लगाया गया।

PCB का आरोप और माफी का दावा
पीसीबी ने दावा किया कि पायक्रॉफ्ट ने भारत और पाकिस्तान के कप्तानों को हैंडशेक करने से रोका था। बोर्ड ने कहा, 'आईसीसी के विवादास्पद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी है। पायक्रॉफ्ट ने 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों को हैंडशेक से रोका था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पायक्रॉफ्ट की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।' पीसीबी का यह भी कहना है कि आईसीसी इस मामले की जांच के लिए तैयार है। 

आईसीसी ने खोली पीसीबी की पोल
आईसीसी ने अब पायक्रॉफ्ट का बचाव करने के साथ-साथ पीसीबी के दोनों दावों की पोल खोली है। आईसीसी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'माफी सिर्फ गलतफहमी के लिए थी। पायक्रॉफ्ट ने जो भी किया, वह नियमों के मुताबिक था।' सूत्र ने यह भी साफ किया कि आईसीसी तभी जांच शुरू करेगा जब पीसीबी ठोस सबूत पेश करेगा। उन्होंने कहा, 'और आईसीसी तभी अपनी जांच शुरू करेगा जब पीसीबी यह सबूत देगा कि पायक्रॉफ्ट की गलती क्या थी।'

आईसीसी ने पूछा- सबूत क्यों नहीं दिए?
आईसीसी ने अपने लिखित संदेश में कहा, 'आईसीसी की जांच पीसीबी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी। हमने रिपोर्ट को सच मान लिया और पाया कि इसके साथ कोई भी सहायक दस्तावेज या सबूत नहीं दिए गए। पीसीबी के पास प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ अपनी टीम के सदस्यों के बयान जमा करने का पूरा मौका था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।'

मैच जारी, पायक्रॉफ्ट फिर रेफरी बने
विवाद के बाद भी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबले में फिर से मैच रेफरी की भूमिका निभाई, जिससे आईसीसी का उन पर भरोसा साफ दिखाई देता है। पाकिस्तान को अब 21 सितंबर को भारत से फिर से भिड़ना है। सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच 21 सितंबर को
भारत ने एशिया कप में अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। टीम ने पहले यूएई को नौ विकेट से हराया और फिर पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। दोनों ही मैचों में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। भारत अब अपने ग्रुप का अंतिम मुकाबला शुक्रवार को ओमान के खिलाफ दुबई में खेलेगा। इसके बाद भारत का सामना 21 सितंबर को पाकिस्तान से फिर से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद इस मैच के और रोमांचक होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें