फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: स्टार बनने में किसने की हार्दिक पांड्या की मदद? भारतीय ऑलराउंडर ने खुद बताया उसका नाम, जानें

Wed, 31 Aug 2022 06:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में भी हार्दिक ने अपनी तूफानी पारी से मैच जिताया था। उन्होंने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही तीन विकेट भी झटके थे। यह पूरा सिलसिला इस साल हुए आईपीएल से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसने उन्हें एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरने में मदद की है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। पांड्या ने कहा कि धोनी ने उनके करियर ग्रोथ में काफी मदद की। दरअसल, पिछले कुछ सालों में हार्दिक के प्रदर्शन में काफी निखार आया है और वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर या यूं कहें मैच फिनिशर बनकर उभरे हैं। यही रोल किसी समय धोनी निभाया करते थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में भी हार्दिक ने अपनी तूफानी पारी से मैच जिताया था। उन्होंने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली थी। साथ ही तीन विकेट भी झटके थे। यह पूरा सिलसिला इस साल हुए आईपीएल से शुरू हुआ था, जब हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता। दरअसल, उन्हें पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल में पहले उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिर भारतीय टीम में वापसी कर कई शानदार पारियां खेलीं। उन्हें कुछ मैचों के लिए कप्तान भी बनाया गया था। 

हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- मैं बस एक नौसिखिया था जो जीवन और खेल के बारे में नई चीजें सीखने की कोशिश कर रहा था। एमएस धोनी ने मेरे ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है। मुझे जब भी मौका मिलता था, मैं उन्हें देखता था और चीजें सीखता था। जिस तरह की मानसिकता और ज्ञान उनके पास था, बस उसे देखकर, यह मैदान पर मेरे व्यक्तित्व में शामिल होता गया। 

हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा जिम्मेदारी चाहते थे। उन्होंने कहा- यह सिर्फ और सिर्फ अपनी गलती को स्वीकारने को लेकर था। असफल होना और उनसे सीखना। कभी-कभी यह विफलताएं होती हैं जो आपको सिखाती हैं। काफी हद तक माही भाई (धोनी) को भी इसी ने बढ़ने में मदद की थी। कुछ असफलताएं आप बस अनुभव करते हैं और आप उनसे सीखते हैं।

हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कहा कि उनकी असफलताओं ने उन्हें उनकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने और यह पता लगाने में मदद की कि वह किस भूमिका में अच्छे हैं, वह अपनी भूमिकाओं में कैसे बेहतर हो सकते हैं। स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि उनके जीवन के अंतिम चार वर्ष उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं। हार्दिक अक्तूबर में 29 वर्ष के हो जाएंगे।

हार्दिक ने कहा- जिस तरह से पिछले कुछ समय में चीजें बदली हैं, मैं यह सब शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे लिए सीखने का चरण था। आप कितने भी करीब आ जाएं, आप कितने तैयार हैं, आप कितने मजबूत हैं, जब आपको अपने निचले क्रम या फिनिशर से फिनिशिंग टच नहीं मिलता है, तो फिर फिनिशर के रोल में आपकी भूमिका को न्याय नहीं मिलता है। हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फॉर्म में लौट चुके हैं।

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
करीब छह महीने तक फिटनेस की समस्य से जूझने के बाद हार्दिक ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को अपने पहली ही सीजन में खिताब दिलाया। पूरे सीजन में हार्दिक ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्द्धशतक लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी टीम के लिए आठ विकेट भी लिए, जिसमें फाइनल में 17 रन देकर तीन विकेट भी शामिल है। तब से लेकर अब तक हार्दिक ने टी20 में भारत के लिए असाधारण फॉर्म दिखाया है और कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वह इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें