फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान धोनी चोटिल

Mon, 22 Feb 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप खेलने बांग्लादेश गई टीम इंडिया को मैदान पर उतरने से पहले ही झटके पर झटके लगने शुरू हो गए हैं। भारत का पहला मैच 24 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ है लेकिन इस मैच से 2 पहले दिन भारत को एक और झटका लग गया।
विज्ञापन


फातुल्लाह में अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और अब उनका इस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध लग रहा है। पिछले एक हफ्ते में एशिया कप से पहले भारत के लिए यह दोहरा झटका है। धोनी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। शमी की जगह को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बुलाया गया है।

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।

NEWS ALERT: @parthiv9 to join team as MS Dhoni’s back up. The Indian Captain suffered a muscle spasm in the training session today #AsiaCup— BCCI (@BCCI) 22-फ़रवरी-2016
विज्ञापन


विज्ञापन

4 साल बाद टीम इंडिया में लौटेंगे पार्थिव पटेल

कप्तान धोनी की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को विकल्प के तौर पर रखा गया है और वह जल्द ही टीम इंडिया से साथ जुड़ जाएंगे। पार्थिव 4 साल बाद टीम इंडिया में लौट रहे हैं।

पटेल पिछले कुछ समय से बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल खेली गई सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में गुजरात की कप्तानी करते हुए 337 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 मैचों में 42.12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4 अर्धशतक भी लगाए। पटेल ने भारत के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में सीबी वनडे सीरीज खेली थी।

टीम इंडिया कल ही बांग्लादेश पहुंची थी और आज वह शाम को फ्लड लाइट में अभ्यास करने उतरी लेकिन इसमें धोनी चोटिल हो गए। धोनी जनवरी से लगातार खेल रहे हैं। एशिया कप के बाद अगले महीने भारत में वर्ल्ड कप टी-20 में भी टीम इंडिया को खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें