नकवी ने BCCI से मांगी माफी
नकवी ने कहा, "जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।'' नकवी ने यह भी कहा कि यह घटना किसी तरह की नाराजगी पैदा करने के लिए नहीं थी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए बेहतर समन्वय और संवाद किया जाएगा। हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इनकार कर दिया और सूर्यकुमार से दुबई के एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाने को कहा है।