अंपायर को लगी चोट, रुका मैच
गेंद लगते ही खेल रोकना पड़ा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तुरंत चिंता जताई। पाकिस्तान टीम के फिजियो मैदान पर आए और पल्लियागुरुगे का कनकशन टेस्ट किया। कुछ देर बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और रिजर्व अंपायर गाजी सोहेल ने उनकी जगह मैदान पर जिम्मेदारी संभाली।