फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा अपने पहले एशिया कप में रहे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विकेट लेने में कुलदीप सबसे आगे

Mon, 29 Sep 2025 12:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अभिषेक ने एशिया कप के दौरान सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक 314 रनों के साथ शीर्ष पर रहे। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पथुम निसांका है जिन्होंने 261 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला एशिया कप 2025 में जमकर गरजा और उन्होंने  इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। अभिषेक ने जहां सर्वाधिक रन बनाए, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कलाई के स्पिनर कुलदीप सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक ने सभी को पीछे छोड़ा
अभिषेक ने एशिया कप के दौरान सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। अभिषेक ने ग्रुप चरण में यूएई के खिलाफ 30, पाकिस्तान के खिलाफ 31 और ओमान के खिलाफ 38 रन बनाए। अभिषेक ग्रुप चरण के प्रत्येक मैच में अच्छी शुरुआत कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से पहले ही अपना विकेट गंवा दे रहे थे। उन्होंने हालांकि, सुपर चार चरण में इस गलती को सुधारा और लगातार तीन अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75 और श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली। फाइनल में वह हालांकि, पांच रन बना पाए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक 314 रनों के साथ शीर्ष पर रहे। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसांका है जिन्होंने 261 रन बनाए हैं।

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
अभिषेक के बल्ले से निकले हैं सर्वाधिक छक्के
अभिषेक ने ना सिर्फ रन बनाए, बल्कि उनके बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के भी निकले। अभिषेक ने पहली ही गेंद से विपक्षी टीमों पर प्रहार करना शुरू किया था और पावरप्ले में वह धमाकेदार बल्लेबाजी करते नजर आए। अभिषेक ने यूएई के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में दो, ओमान के खिलाफ दो, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार चरण के मैच में 5, बांग्लादेश के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ दो छक्के जड़े। अभिषेक ने टूर्नामेंट में 19 छक्के लगाए और दूसरे स्थान पर निसांका हैं जिन्होंने 11 छक्के जड़े। 

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
कुलदीप की फिरकी में फंस रहे विपक्षी बल्लेबाज
कुलदीप पूरे एशिया कप के दौरान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए। कुलदीप ने हर मैच में विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप ने ग्रुप चरण में यूएई के खिलाफ सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ तीन और ओमान के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किए। सुपर चार चरण में कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एक, बांग्लादेश के खिलाफ तीन और श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
भारत ने जीता फाइनल
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। जीत दिलाने वाला चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू का चौका लगते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम और मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना उत्साह छुपा नहीं सके। तिलक ने बल्ला लहराकर जश्न मनाया, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें