फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: खुद से एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग पर अड़े मोहसिन नकवी, क्या अब आईसीसी बैठक में ही होगा फैसला?

Wed, 22 Oct 2025 12:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बीसीसीआई और अन्य एसीसी सदस्य देशों को भेजे अपने जवाब में नकवी ने बताया कि वह दुबई में 10 नवंबर को एक समारोह आयोजित करना चाहते हैं जिसमें बीसीसीआई का कोई प्रतिनिधि और भारतीय टीम का कोई भी उपलब्ध सदस्य आकर उनसे ट्रॉफी ले।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले महीने होने वाली आईसीसी की बैठक में आमने-सामने हो सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुद से भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग पर अड़े हुए हैं। मालूम हो कि नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के भी अध्यक्ष हैं। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।  
विज्ञापन

बीसीसीआई ने नकवी से ट्रॉफी देने कहा
बीसीसीआई ने हाल ही में नकवी को ट्रॉफी सौंपने के लिए ई-मेल लिखा था। बीसीसीआई और अन्य एसीसी सदस्य देशों को भेजे अपने जवाब में नकवी ने बताया कि वह दुबई में 10 नवंबर को एक समारोह आयोजित करना चाहते हैं जिसमें बीसीसीआई का कोई प्रतिनिधि और भारतीय टीम का कोई भी उपलब्ध सदस्य आकर उनसे ट्रॉफी ले। नकवी ने अपने जवाब में लिखा, एसीसी ट्रॉफी सही मायने में भारतीय क्रिकेट टीम की है और इसे तब तक ट्रस्ट में रखा जाएगा जब तक कि बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी किसी भी उपलब्ध प्रतिभागी खिलाड़ी के साथ एसीसी अध्यक्ष से इसे प्राप्त नहीं कर लेता। इसके लिए भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा क्योंकि हमें स्थापित परंपराओं से नहीं हटना चाहिए और कोई भी ऐसी मिसाल नहीं कायम की जानी चाहिए जो उस खेल की भावना को कमजोर करे जिसे हम सभी प्यार करते हैं।

बीसीसीआई और पीसीबी के बढ़ रहा तनाव
आईसीसी प्रमुख जय शाह हैं जो बीसीसीआई के पूर्व सचिव रह चुके हैं। मालूम हो कि भारत को ट्रॉफी सौंपने के लिए बीसीसीआई को अफगानिस्तान और श्रीलंका का भी समर्थन मिला था। इस प्रतिक्रिया से बीसीसीआई और पीसीबी के बीच अविश्वास और तनाव का स्पष्ट संकेत मिलता है। नकवी के जवाब के बाद यह तय है कि बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी के समक्ष उठाएगा, ऐसे में ट्रॉफी विवाद पर गेंद अब आईसीसी के पाले में आना तय है।

नकवी ने अपने जवाब में कहा, जहां तक आपके पत्र के शेष भाग का सवाल है तो एसीसी अध्यक्ष का कार्यालय ऐसी तुच्छ राजनीति में शामिल नहीं होगा जिसका उद्देश्य चुनिंदा चरमपंथी समूहों को खुश करना हो। वास्तविक स्थिति यह है कि एसीसी कार्यालय या टूर्नामेंट निदेशक के साथ कभी भी ऐसा कोई आधिकारिक संवाद नहीं किया गया जिसमें पुरस्कार वितरण समारोह के संबंध में बीसीसीआई की स्थिति या चिंता को उजागर किया गया हो। जब समारोह शुरू होने वाला था और विशिष्ट अतिथि मंच पर अपना स्थान ग्रहण कर चुके थे, तभी बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप ट्रॉफी और पुरस्कार ग्रहण नहीं करेगी। इस गतिरोध को दूर करने के लिए प्रयास किए गए जिसके कारण समारोह में काफी विलंब हुआ।
विज्ञापन

पीसीबी ने कानूनी विभाग को दिए निर्देश
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के कानूनी विभाग को पहले ही एक डोजियर तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है, ताकि अगर बीसीसीआई के अधिकारी आईसीसी बोर्ड की बैठक में नकवी की निंदा करने की कोशिश करें, तो उन्हें इसका जवाब दिया जा सके। बीसीसीआई पहले ही इस मामले को आईसीसी की बैठक में उठाने के संकेत दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें