फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: विजेता भारत की ट्रॉफी लेकर भागे नकवी, पाकिस्तान में हुई थू-थू; इमरान खान ने की जनरल मुनीर से तुलना

Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय टीम ने पहले ही यह एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी जिद पर अड़े रहे और स्टेज पर ही खड़े रहे। बाद में वह खुद ट्रॉफी उठाकर वहां से होटल भाग गए।
विज्ञापन
भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह पल भारतीय टीम के लिए जश्न का होना चाहिए था, लेकिन पोस्ट-मैच समारोह विवादों का केंद्र बन गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी और विजेता पदक लेने से रोक दिया। भारतीय टीम ने पहले ही यह एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी जिद पर अड़े रहे और स्टेज पर ही खड़े रहे। बाद में वह खुद ट्रॉफी उठाकर वहां से होटल भाग गए।
विज्ञापन

मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
पाकिस्तान में हो रहा नकवी का विरोध
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को उनके इस कृ्त्य के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इमरान खान जैसे दिग्गजों ने उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग उठ रही है। रविवार को हुए फाइनल में पाकिस्तान भारत से हार गया जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया जो एशियाई क्रिकेट परिषद के भी प्रमुख हैं।

मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
पाकिस्तानी राजनेताओं ने की पीसीबी अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता मूनिस इलाही ने एक्स पर लिखा, 'अगर इस चुने हुए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें मोहसिन नकवी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने इतने कम समय में पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है। इस बेशर्म आदमी को कोई पछतावा नहीं है लेकिन जिन लोगों ने उसे नियुक्त किया है उन्हें सोचना चाहिए। उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।'

सिंध के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद जुबैर ने भी नकवी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जिसके कारण टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। जुबैर ने दावा किया, 'इस आदमी ने पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया। उसने पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान को भी टीम से बाहर कर दिया और उनकी जगह सलमान आगा और हारिस जैसे खिलाड़ियों को चुना। उसने हमारी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।'

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने राजनीतिक तुलना करते हुए कहा, 'मोहसिन नकवी क्रिकेट के साथ वही कर रहे हैं जो सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के साथ कर रहे हैं।' अन्य लोगों ने नकवी पर असली प्रतिभाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पत्रकार उमर दराज गोंडल ने कहा कि चाहे भारतीय कप्तान नकवी से हाथ मिलाने या ट्रॉफी लेने से इनकार करें लेकिन, 'एकमात्र जवाब यही है कि स्टेडियम में भारत को हराकर उनका मुंह बंद कर दिया जाए।'

उन्होंने आगे आरोप लगाया, 'पाकिस्तान में क्रिकेट का पतन हो चुका है, हॉकी की तरह। क्यों? क्योंकि नकवी को ‘बिग बॉस’ से मिलीभगत के जरिए नियुक्त किया गया था और वह सिर्फ इसलिए अध्यक्ष बने क्योंकि वह उनके चहेते हैं। कोई भी उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।'

भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
भारत ने नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने नकवी को पाकिस्तान प्रतिनिधि के रूप में देखते हुए ट्रॉफी लेने से इनकार किया। एसीसी अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और सुझाव दिया कि पुरस्कारों की प्रस्तुति एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी करें, लेकिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया। लगभग एक घंटे तक चले तनाव के बाद आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी ले ली, जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
फैंस और दर्शकों की नाराजगी
मैच के दौरान स्टैंड में बैठे दर्शकों और सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। दर्शकों ने तो 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे तक लगाए। जैसे ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा स्टेज की ओर बढ़े, उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। इससे बौखलाए नकवी मैदान छोड़ भारत की ट्रॉफी के साथ भाग खड़े हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम मैच खत्म होने के बाद लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम में रही, जिससे नकवी काफी देर तक अकेले और असहज स्थिति में दिखे। यह किसी को समझ नहीं आ रहा है कि नकवी पीसीबी का प्रतिधित्व कर रहे हैं या एसीसी का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें