रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू में रहने की संभावना
टेस्ट और टी20 प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास तत्काल कोई कार्यभार नहीं है लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज नवंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकता है और उससे पहले वह 30 सितंबर, तीन और पांच अक्तूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए तीन वनडे मैच भी खेल सकते हैं। इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए कुछ और दिन शहर में ही रहने की संभावना है।
एशिया कप टीम के अन्य सदस्य जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रियान पराग (स्टैंडबाय) अपनी-अपनी क्षेत्रीय टीमों के लिए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेल चुके हैं और अब उनके लिए अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल कमर में दर्द के कारण दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे और मध्य क्षेत्र का यह कप्तान अब भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।