सोशल मीडिया पर क्या किया जा रहा दावा
मैच से पहले भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजा और दोनों टीमों के खिलाड़ी इसके लिए मैदान पर इकट्ठा हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजने से पहले पॉप सॉन्ग बजा जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ी चौंक गए। हालांकि, तुरंत ही पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजने लगा। अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं।