फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मैच में खेलेंगे दुनिथ वेलालागे, पिता के निधन के बाद लौटे थे स्वदेश

Fri, 19 Sep 2025 08:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान वेलालागे के पिता सुरंगा का निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही 22 वर्षीय खिलाड़ी कोलंबो के लिए रवाना हो गए। अब खबर आई है कि वह कल टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : @OfficialSLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। वह बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि, गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान वेलालागे के पिता सुरंगा का निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही 22 वर्षीय खिलाड़ी कोलंबो के लिए रवाना हो गए। अब खबर आई है कि वह कल टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने दी जानकारी
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वदेश लौटे दुनिथ वेलालागे कल (शनिवार) सुबह टीम से जुड़ जाएंगे। वह आज रात टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना होंगे। श्रीलंका अपने सुपर 4 चरण के अभियान की शुरुआत कल संयुक्त अरब अमीरात में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। वेलालागे इस मैच के लिए चयन के दौरान उपलब्ध रहेंगे।'

मैच के बाद जयसूर्या ने दी खबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वेलालगे के पास आते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखकर धीरे-धीरे उन्हें सांत्वना देते हैं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। उस दौरान दुनिथ भावुक नजर आए। दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर रहे थे। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

श्रीलंका की छह विकेट से जीत
बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें