फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान को झटका, तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोटिल होकर बाहर

Mon, 15 Sep 2025 10:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

25 वर्षीय तेज गेंदबाज इससे पहले पाकिस्तान के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हुई त्रिकोणीय सीरीज से भी बाहर रहा था, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला अहमदजई-नवीन उल हक - फोटो : @ACBofficials
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम को तगड़ा झटका लगा है। कंधे की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज नवीन उल हक फिट नहीं है और वह सोमवार को एशिया कप से बाहर हो गए जिससे अब्दुल्ला अहमदजई को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल टीम ने नहीं दी अनुमति
25 वर्षीय तेज गेंदबाज इससे पहले पाकिस्तान के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हुई त्रिकोणीय सीरीज से भी बाहर रहा था, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी है।

अहमदजई को मिला मौका
एसीबी ने एक बयान में कहा, 'नवीन पूरी तरह से फिट होने तक गहन उपचार और रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।' 22 वर्षीय अहमदजई एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे और नवीन की अनुपस्थिति में त्रिकोणीय सीरीज में खेले थे। अफगानिस्तान मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें