फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2023: मदनलाल की मांग, बोले- इन दो खिलाड़ियों को एशिया कप खेलना चाहिए था, हार्दिक को लेकर कही यह बात

Tue, 22 Aug 2023 11:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है। स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था। भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है। स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है।
विज्ञापन

मदनलाल ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं। युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था। वह मैच विजेता गेंदबाज है। उन्होंने कहा- अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 500-600 विकेट लिए हैं। वह जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं। हमने उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा।

चहल और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
घावरी ने विश्व कप की टीम ने अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है। सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया।

घावरी ने कहा- अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्हें एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था। वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्व कप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होंगे। मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा- कुल मिलाकर यह वही टीम है जिसके बारे में हम सोच रहे थे। सबसे बड़ी चिंता फिटनेस को लेकर है क्योंकि एशिया कप और विश्वकप दोनों बड़ी प्रतियोगिताएं हैं और इनमें फिटनेस का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है।

कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
घावरी ने कहा कि भारत को तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में रखना चाहिए था। उन्होंने कहा- यशस्वी ने वेस्टइंडीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह शानदार फॉर्म में हैं और वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए उनको एशिया कप की टीम में होना चाहिए था। हर कोई वर्मा को बेहद प्रतिभाशाली मान रहा है लेकिन उनका प्रदर्शन कहां है। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हार्दिक को लेकर मदनलाल ने कही यह बात

मदनलाल ने कहा- देखें जिस तरह से वह टी20 में कप्तानी कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से अगले कप्तान हो सकते हैं, लेकिन मेरी चिंता यह नहीं है। हार्दिक को प्रदर्शन करना होगा। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वो हार्दिक पंड्या कहां हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे? मैं हार्दिक को उसी फॉर्म में देखना चाहता हूं। मदनलाल जिस पारी का जिक्र कर रहे हैं वह हार्दिक द्वारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020 में खेली गई पारी है। विश्व कप 2019 के बाद भारत के लिए अपना पहला वनडे खेलते हुए हार्दिक ने सिडनी में 90 रन बनाए और दो मैचों के बाद मनुका ओवल में नाबाद 92 रन बनाए थे।

हालांकि, मदनलाल हार्दिक को फिर से गेंदबाजी करता देख खुश हैं। उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि वह गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें छठे गेंदबाज के रूप में विश्व कप में उनकी गेंदबाजी की जरूरत है। उन्होंने उसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका दी है और हार्दिक को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें