फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Head to Head: पाकिस्तान के खिलाफ छह साल से वनडे में नहीं हारा भारत, ऐसा है एशिया कप में रिकॉर्ड

Sat, 02 Sep 2023 12:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Asia Cup 2023 India vs Pakistan Head to Head Record: भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को दो बार और विश्व कप 2019 में एक बार हराया है। पिछले 10 मुकाबलों की अगर बात करें तो भारत को सात में जीत मिली है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का आगाज बुधवार (30 अगस्त) को हो गया। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें चार साल बाद वनडे में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2019 विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। एशिया कप भारतीय टीम के लिए विश्व कप की तैयारियों का आखिरी मौका है। ऐसे में वह पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर टूर्नामेंट में बेहतरीन शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन


भारत वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ छह साल से नहीं हारा है। उसे पिछली बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त मिली थी। उसके बाद भारत ने एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को दो बार और विश्व कप 2019 में एक बार हराया है। पिछले 10 मुकाबलों की अगर बात करें तो भारत को सात में जीत मिली है। पाकिस्तान ने तीन मैचों को अपने नाम किया है। भारत वनडे एशिया कप में पाकिस्तान से पिछली बार 2014 में हारा था।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वनडे मुकाबले
साल सीरीज/टूर्नामेंट नतीजा
2019 विश्व कप भारत 89 रन से जीता
2018 एशिया कप भारत नौ विकेट से जीता
2018 एशिया कप भारत आठ विकेट से जीता
2017 चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान 180 रन से जीता
2017 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 124 रन से जीता
2015 विश्व कप भारत 76 रन से जीता
2014 एशिया कप पाकिस्तान एक विकेट से जीता
2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत आठ विकेट से जीता
2013 द्विपक्षीय सीरीज भारत 10 रन से जीता
2013 द्विपक्षीय सीरीज पाकिस्तान 85 रन से जीता

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में हेड टू हेड
वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

वनडे में हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 73 मैच अपने नाम किए हैं। भारत को 55 मुकाबलों में ही जीत मिली है। चार मैचों में कोई नतीजा नहीं आया।
विज्ञापन

रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के लिए दोनों टीमें
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें