फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज इबादत हुसैन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

Fri, 25 Aug 2023 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

टीम में उनकी जगह 20 वर्षीय नए तेज गेंदबाज तंजीम हसन को शामिल किया गया है। यह देखना होगा 29 साल का यह खिलाड़ी पांच अक्तूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए समय पर फिटनेस हासिल कर लेगा या नहीं।
विज्ञापन
इबादत हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण मंगलवार को आगामी एशिया कप से बाहर हो गए। इबादत को 10 दिन पहले एशिया कप के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया था लेकिन वह निर्धारित समय-सीमा के अंदर चोट से उबरने होने में विफल रहे।
विज्ञापन

टीम में उनकी जगह 20 वर्षीय नए तेज गेंदबाज तंजीम हसन को शामिल किया गया है। यह देखना होगा 29 साल का यह खिलाड़ी पांच अक्तूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए समय पर फिटनेस हासिल कर लेगा या नहीं।
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देवाशीष चौधरी ने कहा, इबादत छह सप्ताह से रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) में है। हमने इस दौरान कई बार उनका एमआरआई कराया लेकिन वह चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें