फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए बोर्ड से लिया था पंगा, अब एशिया कप के लिए मलिंगा को मिली श्रीलंकाई टीम में जगह

Sat, 01 Sep 2018 08:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आगामी एशिया कप क्रिकेट श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज लसित मलिंग को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बार-बार चोटिल होने वाले 35 साल के इस गेंदबाज की लगभग एक साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने पिछले साल सितंबर में भारत के खिलाफ अपना पिछला वनडे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट लिया था। मलिंगा के नाम एकदिवसीय में 301 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 90 विकेट है।
विज्ञापन

3 of 5
पिछले साल सितंबर से श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए कोई मैच न खेलने वाले इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज को आईपीएल 2018 के दौरान बोर्ड ने वापस स्वदेश लौटने को कहा था। बोर्ड चाहता था कि मलिंगा घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले, ताकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आगामी एशिया कप के लिए खुद को साबित कर सके। 

4 of 5
हालांकि इसके उलट मलिंगा ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल खत्म होने से पहले श्रीलंका नहीं जाएंगे। जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष थलिंगा सुमथिपाला ने साफ कहा था कि लसिथ मलिंगा अगर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते तो आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम में उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, धनुष्का गुणाथिलका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें