इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान एशिया कप में आमने-सामने हैं। 15 महीने बाद दोनों टीम के बीच होने जा रहे इस महामुकाबले पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं।
टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि बिना टेलीविजन के आप कैसे ऑनलाइन यह मैच देख सकते हैं।
मैच कहां है?
यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मैच किस समय शुरू हुआ?
यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू हुआ। टॉस 4:30 बजे हुआ।
किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है?
सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD, 1 हिंदी/1 HD हिंदी, 1 तमिल and select 1/1 HD पर
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध हो रही है। साथ ही
https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या।
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, शोएब मलिक, उस्मान खान।