फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2018: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच आज, पढ़िए कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 23 Sep 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप में सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। 5 दिन में यह दूसरा मौका होगा जब दोनों पड़ोसी मुल्क जीत के मकसद से मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान लीग मुकाबले में टीम इंडिया से 8 विकेट के बड़े अंतर से मात खा चुका है। वहीं पिछले मैच में भी अफगानिस्तान के खिलाफ पाक बाल-बाल बचा था।

पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रही 'रोहित ब्रिगेड' के सामने पाकिस्तान को टिकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

Trending Videos

मैच कहां है?

यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच ?

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा। टॉस 4:30 बजे होगा।

किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है?

सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार  स्पोर्ट्स 1/1 HD, 1 हिंदी/1 HD हिंदी, 1 तमिल and select 1/1 HD पर

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध हो रही है। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांड्ेय, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर।

पाकिस्तान - फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, शाह मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, हैरिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन आफरीदी, आसिफ अली और मोहम्मद आमिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें