भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता ऐतिहासिक है जबकि मेलबर्न में 2015 विश्व कप क्वार्टर फाइनल के बाद से बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता कड़वाहट भरी रही है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता कि बांग्लादेश की टीम 50 ओवर के प्रारूप में मजबूत है और 2012 में एशिया कप के फाइनल में भी जगह बना चुका हैं। इसी टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को मात देकर सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक का मजा किरकिरा कर दिया था।टीम अपना दिन होने पर किसी को भी हराने की क्षमता रखती है। प्रेरणादायी कप्तान मशरेफ मुर्तजा के मार्गदर्शन में मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्ला टीम को मजबूती देते हैं।
रूबेल व रहमान से रहना होगा सतर्क
टीम के पास मुस्तफिजुर रहमान और रूबेल हुसैन जैसे दो स्तरीय तेज गेंदबाजों के अलावा मुर्तजा और शकिब जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं जिससे भारत को बीच के ओवरों में रन बनाने में परेशानी हो सकती है। बांग्लादेश को आबु धाबी (बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ) और दुबई (भारत के खिलाफ शुक्रवार को) में लगातार दो दिन खेलना है जो भीषण गर्मी में आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
पाक के सामने अफगानिस्तान
दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम अबु धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। बाबर आजम, इमाम उल हक और फखर जमां जैसे बल्लेबाजों को राशिद खान का सामना करने में परेशानी हो सकती है विशेषकर अफगानिस्तान की श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडेय, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल व दीपक चाहर।
बांग्लादेश : मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिट्टन दास, मुशफिकुर रहीम, आरिफुल हक, महमूदुल्लाह मोसादेक हुसैन सेकत, नजमुल हुसैन शंटो, मेहदी हसन मिराज, नजमुल इस्लाम, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु हैदर रोनी।