टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को लिटन दास और मेहदी हसन की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों की बदौलत बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।
इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज लिटन दास का कैच छोड़ना टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है। दरअसल, 11.3 ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर युजवेंद्र चहल ने लिटन दास का कैच छोड़ दिया था। उस वक्त दास 50 रन बनाकर खेल रहे थे। बता दें कि टीम इंडिया को जल्द से जल्द लिटन दास और मेहदी हसन की सलामी जोड़ी को तोड़ना होगा और सस्ते में बांग्लादेशी टीम को निपटाना होगा।