फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप की जीत में कहीं दब न जाए टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ाने वाले ये 3 सवाल

Sun, 30 Sep 2018 09:27 AM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया का सिरमौर बनने के लिए टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच जोरदार जंग हुई। 222 जैसे छोटे से लक्ष्य को बचाने के लिए बांग्लादेश ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन रोहित के रणबांकुरों को एशिया का चैंपियन बनने से रोक नहीं पाई। लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों ने जिस तरह का खेल दिखाया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम।

विज्ञापन


रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया। टॉस जीतकर रोहित ने बांग्लादेश को 222 रन में समेट दिया फिर 7 विकेट खोकर 223 रन बनाते हुए मैच जीता। इस तरह भारतीय टीम 7वीं बार यह खिताब जीतने में कामयाब रही।

विराट के बगैर इस टीम ने एशिया कप तो जीता। मगर इस जीत में कई सवाल पर्दे के पीछे छिप गए जिन्हें सामने लाकर हल करना बेहद जरूरी है। जरूरी है कि इन सवालों का जवाब वक्त से पहले मिल जाए वरना मिशन 2019 विश्वकप की सोचना बेइमानी ही होगी।

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे में लगातार फ्लॉप रहने के बाद दिनेश कार्तिक को एशिया कप में मौका दिया गया। चौथे और पांचवें क्रम के बल्लेबाज की तलाश में दिनेश कार्तिक को परखना टीम इंडिया को फायदा नहीं दे पाया। कार्तिक शुरुआत तो अच्छी करते, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने से हर बार चूक जाते। ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है।

हांगकांग के खिलाफ 38 गेंदों में 33 रन
पाकिस्तान के खिलाफ जरूर नाबाद 37 गेंदों में 31 रन
बांग्लादेश के खिलाफ 3 गेंदों में 1 रन नाबाद
पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं मिली
अफगानिस्तान के खिलाफ 66 गेंदों में 44 रन
बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल 61 गेंदों में 37 रन

सवाल नंबर 2- एमएस धोनी का पूरी सीरीज में फ्लॉप होना

एमएस धोनी विकेट की पीछे जितने चुस्त और फुर्तीले नजर आते हैं। विकेट के सामने यानी बल्लेबाजी में वे बुरी तरह फ्लॉप हो जाते हैं। विराट की गैरमौजूदगी में मध्यक्रम की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर थी। मगर कई मौकों पर देखा गया कि बेहद धीमी पारी से टीम के दूसरे बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जा रहा है।

हांगकांग के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं आई
बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंदों में 33 रन
पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं मिली
अफगानिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों में 8 रन
बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल 67 गेंदों में 36 रन
विज्ञापन

सवाल नंबर 3-केदार जाधव का बार-बार चोटिल हो जाना

एशिया कप में केदार जाधव ने अपनी ऑलराउंड प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। पहले लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार बॉलिंग के बाद फाइनल में चोटिल होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह टीम को आखिरी गेंद में जीत दिलाई, वो काबिल-ए-तारीफ है।

मगर उनका बार-बार चोटिल होना टीम के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं। फाइनल में एक बार फिर उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हो गया, जिसके चलते वे 3 माह तक टीम से बाहर थे। इससे पहले आईपीएल के पिछले सत्र के अपने पहले मुकाबले में मांसपेशियों मे खिंचाव के कारण आईपीएल और इंग्लैंड एवं आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से बाहर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें