फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfaraz Khan: सरफराज खान के दमदार प्रदर्शन से प्रभावित हुए अश्विन, चेन्नई सुपर किंग्स से कर डाली ये मांग

Wed, 31 Dec 2025 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सरफराज खान के मौजूदा फॉर्म से काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि सीएसके को सरफराज के इस फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से गोवा के खिलाफ सरफराज खान की शानदार पारी देखकर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काफी प्रभावित हुए हैं। अश्विन आगामी आईपीएल 2026 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए नियमित बल्लेबाज के रूप में सरफराज को प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहते हैं। सरफराज ने 75 गेंदों में 157 रनों की अपनी तूफानी पारी से साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक टेस्ट खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर हैं। इस पारी में नौ चौके और 14 छक्के शामिल थे।
विज्ञापन

सरफराज की पारी से जीता मुंबई
सरफराज की पारी से मुंबई ने 87 रन से मुकाबला अपने नाम किया। सरफराज को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा था। गोवा के खिलाफ सरफराज की शानदार पारी के बाद अश्विन ने तुरंत सोशल मीडिया पर मुंबई के इस बल्लेबाज को आगामी आईपीएल सीजन में सीएसके की प्लेइंग इलेवन में शामिल कराने का समर्थन किया। अश्विन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज के प्रदर्शन का हवाला दिया, जहां उन्होंने सात मैचों में 203.08 के स्ट्राइक रेट और 65.80 के औसत से 329 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

अश्विन ने सरफराज को जमकर सराहा
पूर्व स्पिनर ने कहा कि सरफराज भारतीय टीम में चयन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आगामी सीजन में सीएसके को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहिए। अश्विन ने कहा कि नए सीजन में सीएसके के पास खिलाड़ियों की भरमार है, जो एक समस्या है। अश्विन ने एक्स पर लिखा, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100*, 52, 64, 73 रन बनाए। सरफराज का यह फॉर्म विजय हजारे ट्रॉफी में भी बरकरार रहा, जहां उन्होंने 55 रन और फिर अब 14 छक्कों के साथ 157 रन की तूफानी पारी खेली। बीच के ओवरों में स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना वाकई कमाल है। वह सिर्फ दरवाजा नहीं खटखटा रहे, बल्कि उसे तोड़ रहे हैं। सीएसके को सरफराज की इस शानदार फॉर्म का फायदा उठाते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करना चाहिए। इस सीजन में पीले रंग की जर्सी पहने सीएसके के पास बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें