फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे सूर्यकुमार को अश्विन ने दी सलाह, बल्लेबाजी शैली में बदलाव करने कहा

Tue, 04 Feb 2025 09:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि असली दिक्कत सूर्यकुमार की बल्लेबाजी है, कप्तानी नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सूर्यकुमार और सैमसन हर बार एक ही तरह की गेंद पर आउट हो रहे थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी शैली में बदलाव करने की सलाह दी है। सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में वह प्रभावित नहीं कर सके थे। पांच मैचों में उन्होंने 5.60 के औसत से 28 रन बनाए। 
विज्ञापन

दो मैचों में खाता भी नहीं पाए थे सूर्यकुमार 
सूर्यकुमार इस दौरान दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे और संजू सैमसन के जैसे एक ही तरह की गेंद पर आउट हो रहे थे। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि असली दिक्कत सूर्यकुमार की बल्लेबाजी है, कप्तानी नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सूर्यकुमार और सैमसन हर बार एक ही तरह की गेंद पर आउट हो रहे थे। अश्विन का मानना है कि सूर्यकुमार को अपनी बल्लेबाजी में ध्यान देने की जरूरत है और इस तरह की गेंदों को अच्छी तरह खेलने की जरूरत है। 

अश्विन ने कहा, सूर्यकुमार की बल्लेबाजी दिक्कत की बात है। सीरीज में उनकी कप्तानी अच्छी रही थी, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है। सैमसन और सूर्यकुमार एक ही तरह की गेंद पर, एक जैसे शॉट लगाकर आउट हुए और बार-बार वही गलती की। मैं समझ सकता हूं कि ऐसा एक-दो मैच में हो सकता है, लेकिन यह अब अस्वाभाविक नहीं है। खिलाड़ियों को स्वत्रंत होकर खेलने की जरूरत है, लेकिन हमारे बल्लेबाजों को ऐसी गेंदों का सामना करने के लिए शॉट ढूंढने होंगे। 

अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार काफी अनुभवी हैं, लेकिन अब समय है कि वह अपनी बल्लेबाज शैली को बदलें। अश्विन ने कहा, सूर्यकुमार यादव काफी अनुभवी हैं और कहा जा सकता है कि वह बदलाव के अगुआ रहे हैं, लेकिन अब समय है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी शैली को बदलना होगा। 
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार 
भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी और फिर टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव इस दौरान मुंबई के लिए रणजी मैच खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें