फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ बाकी मैचों में नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी

Mon, 25 Sep 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एशटन आगर - फोटो : ESPN
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा भारत पर कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। उसे एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। टीम ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज गंवाई और अब उसके युवा स्पिनर एशटन आगर सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


आगर को इंदौर वन-डे के दौरान उंगली में चोट लगी थी। रिपोर्ट्स में पता चला है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है और इसी वजह से वो स्वदेश वापस जाएंगे। अब घरेलू क्रिकेट में भी आगर के हिस्सा लेने पर अनिश्चितताओं के बादल मंडरा रहे हैं।

23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर आगर के दाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। आगर को बाउंड्री लाइन पर एक शॉट रोकने के प्रयास में चोट लगी। डॉक्टर सॉ ने अपने बयान में कहा, 'मैच के बाद आगर का एक्स-रे कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है। वो ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे और सर्जरी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेंगे।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी बाहर

आगर की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता तभी चल पाएगा जब वो विशेषज्ञ से मिलेंगे। हालांकि, अभी आगर के विकल्प के नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है, जिसका मतलब लेग स्पिनर एडम जम्पा को अगले मुकाबले में मौका मिलना तय है। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम गुरुवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी साख बचाने के लिए मैदान संभालेगी। स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 0-3 से पीछे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें