फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल की उम्र में अशोक डिंडा ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Tue, 02 Feb 2021 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक डिंडा - फोटो : File
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने मंगलवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारत के लिए भारत के लिए 13 वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले डिंडा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


संन्यास का एलान करते वक्त डिंडा ने कहा, 'आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। मेरे माता-पिता सहित कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने करियर में मेरी मदद की है और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरे ऑन-फील्ड अभिभावक, सौरव गांगुली को विशेष रूप से धन्यवाद। मेरे करियर में उनका बहुत योगदान रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि, मैंने बीसीसीआई और गोवा क्रिकेट संघ को इस संबंध में ईमेल भेज दिया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मई 2010 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले डिंडा ने 13 मैचों 12 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी-20 में उनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं। डिंडा ने अपना आखिरी वन-डे साल 2013 में खेला था। वहीं, उन्होंने 2009 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी टी-20 2012 में खेला था। 
विज्ञापन


डिंडा ने साल 2005 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 116 मैचों में 420 विकेट दर्ज हैं। इसमें 26 बार उन्होंने 'पंजा' मारा है। डिंडा ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), कोलकाता नाइटराइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए। डिंडा मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में डिंडा गोवा की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें