फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट

Mon, 16 Mar 2026 05:35 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने एक बार फिर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को मोयना सीट से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
अशोक डिंडा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भरोसा कायम रहा और पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे और पार्टी ने उस वक्त भी उन्हें टिकट दिया था। डिंडा को पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन

भाजपा ने घोषित की पहली सूची
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट और नंदीग्राम दोनों से टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में डिंडा का नाम भी शामिल है जो एक बार फिर मोयना विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे। डिंडा ने 2021 में इस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था।

भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा
अशोक डिंडा ने 2009 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने इस प्रारूप में देश के लिए आखिरी बार 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, डिंडा ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने आखिरी मैच खेला। डिंडा को राष्ट्रीय टीम के लिए कभी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल में खेले। डिंडा ने 13 वनडे मैचों में 12 विकेट लिए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 विकेट लिए। प्रथम श्रेणी की बात करें तो डिंडा ने 116 मैचों में 420 लिए, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 98 मैचों में 151 विकेट झटके।
विज्ञापन

चुनाव कब होंगे और क्या है कार्यक्रम?
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का फैसला किया है। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव को सरल और सुचारू बनाने के लिए चरणों की संख्या सीमित रखी गई है। पश्चिम बंगाल के साथ असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें