चार अगस्त से भारत-इंग्लैंड के बीच मैच
इंग्लैंड और भारत के बीच चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच नौ दिन का अंतर है। अगर इस गैप को कम करके चार दिन तक ले आया जाता है, तो बोर्ड को आईपीएल मैच करवाने के लिए ज्यादा दिन मिल जाएगा। बता दें कि भारत 14 सितंबर को इंग्लैंड में अपनी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त करेगा और ऐसी चर्चा है कि उस सीरीज के अंत और टी-20 विश्व कप के बीच महीने भर का विंडो आईपीएल के शेष 31 मैचों की मेजबानी के लिए आदर्श हो सकता है। तीन हफ्ते के समय के दौरान 10 दिन दो मुकाबले खेलने जा सकते हैं।
बीसीसीआई ने किया था अनुरोध
भारतीय बोर्ड ने अनौपचारिक रूप से भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला को एक सप्ताह पहले खत्म करने का अनुरोध किया था, ताकि आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन किया जा सके लेकिन उसे ईसीबी से अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली।
IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।