आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। वो इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। आरसीबी के लिए कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका में कमाल किया और इसी वजह से भारतीय टीम में उनकी वापसी भी हुई। हालांकि, वापसी के बाद पहले मैच में ही हार्दिक पांड्या ने पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें स्ट्राइक देने से मना कर दिया। इस पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने आपत्ति जताई है। आईपीएल में हार्दिक की टीम के कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि हार्दिक को एक रन भागना था और कार्तिक को आखिरी गेंद खेलने का मौका देना था। वो कोई पुछल्ले बल्लेबाज नहीं हैं।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर 212 रन बना लिए और पांच गेंद रहते मैच जीत लिया।