फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष नेहरा बोले- टीम इंडिया को पहला टेस्ट जीतना हो तो इस खिलाड़ी को दें मौका

Fri, 29 Dec 2017 08:32 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
आशीष नेहरा - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का टेस्ट डेब्यू कराना चाहिए, जिससे टीम को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने अनोखे एक्शन और यॉर्कर्स डालने की वजह से बुमराह केपटाउन की पिच पर घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


नेहरा ने गुरुवार को कहा, 'जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट के लिए अच्छी चॉइस बन सकते हैं। मुझे नहीं पता कि टीम प्रबंधन के दिमाग में क्या चल रहा है, लेकिन वह इस तरह के गेंदबाज हैं जो न्यूलैंड्स की पिच पर कारगर साबित हो सकते हैं।'

पूर्व तेज गेंदबाज ने फिर यह भी समझाया कि आखिर क्यों बुमराह को मौका देना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा, 'हमने बुमराह को सफेद गेंद डालते देखा है, लेकिन एक साल पीछे जाइए और नजर डालिए कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए कितने ओवर किए हैं।'
विज्ञापन

नेहरा के मुताबिक बुमराह इसलिए है वैरी स्पेशल

जसप्रीत बुमराह
2001 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया के सदस्य रहे नेहरा ने कहा, 'बुमराह अन्य पांच गेंदबाजों की तुलना में सबसे बेहतर यॉर्क गेंदे डालते हैं। वो धीमी गेंदें भी अच्छे से उपयोग में लाते हैं। उनका एक्शन भी अलग है, जिससे बल्लेबाज को उनका सामना करने में काफी दिक्कत होती है। यह सभी पहलू बुमराह के पक्ष में जाते हैं।'

नेहरा के मुताबिक केपटाउन में इस समय का मौसम भी काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'केपटाउन में जनवरी में थोड़ी गर्मी होती है और ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलना मुश्किल होता है। अगर वहां गर्मी हो और पिच सपाट हो तो भुवनेश्वर कुमार को मनचाही स्विंग मिलना मुश्किल है।'

38 वर्षीय नेहरा ने कहा, 'अगर कोई बुमराह के रिकॉर्ड को देखे, उनके पास लंबे स्पेल डालने की क्षमता है। उन्होंने गुजरात के लिए ऐसा किया है। इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि उन्हें मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए।'
विज्ञापन

नेहरा के मुताबिक टीम इंडिया के ये दो हैं सबसे प्रमुख गेंदबाज

इशांत शर्मा - फोटो : ESPN
बुमराह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एसजी की गेंद से गेंदबाजी की है और दक्षिण अफ्रीका में अगर मौका मिलता है तो बुमराह पहली बार कूकाबूरा गेंद से गेंदबाजी करते दिखेंगे। नेहरा का मानना है कि बुमराह को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

पूर्व बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने कहा, 'बुमराह ने पिछले दो सालों में सफेद कूकाबूरा गेंद से काफी गेंदबाजी की है। अगर हम सीम की बात करें तो लाल और सफेद गेंद की एक जैसी सीम है। जब सीम नहीं बचती तो वो ही गेंदबाज सफल होता है जो पिच पर गेंद जोर से पटके।'

नेहरा के मुताबिक टीम इंडिया अगर तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान संभालती है तो उनकी शीर्ष दो चॉइस मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा होंगे। इस बारे में नेहरा ने कहा, 'शमी आपके स्ट्राइक गेंदबाज हैं, लेकिन वो एक स्पेल में 6 ओवर तक कर सकते हैं। वह आपके प्रमुख हथियार हैं और आपको उनका अच्छे से इस्तेमाल करना होगा। अब लोग इशांत शर्मा के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाएंगे, लेकिन इसे महसूस करने की जरुरत है कि उन्होंने क्या फायदे दिलाए हैं।'

बकौल नेहरा, 'इशांत शर्मा ऐसे गेंदबाज हैं, जो एक छोर से बल्लेबाज को खूब परेशान कर सकते हैं। यह ऐसा गुण है जो कई गेंदबाजों में नहीं है। ऐसे कई मौके रहे, जब इशांत ने एक छोर से दबाव बनाया और दूसरे छोर से गेंदबाज ने विकेट हासिल किए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें