फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अपने संन्यास के फैसले पर आशीष नेहरा ने क्या कहा  

Thu, 12 Oct 2017 06:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
आशीष नेहरा
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि अपने घर में संन्यास लेने से बेहतर कुछ भी नहीं होता। नेहरा ने घोषणा की है कि वह नई दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले भारत और न्‍यूजीलैंड के टी-20 मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। यह मैच नेहरा के अपने होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

संन्यास का फैसला मैंने खुद लिया है

आशीष नेहरा
नेहरा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि संन्यास पर मैंने खुद फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जहां से आप क्रिकेट खेलना सीखते हैं। वहीं अगर आप संन्यास लेते हैं तो यह सबसे बड़ी बात होती है। नेहरा ने कहा कि संन्यास सही समय पर लेना चाहिए, ऐसा न हो कि लोग कहने लगे कि आप संन्यास क्‍यों नहीं ले लेते।
It's my own decision. Match on Nov 1 is in Delhi. There's no bigger thing than to retire in your home town: Ashish Nehra on his retirement pic.twitter.com/cPoMRGD0hP— ANI (@ANI) October 12, 2017

 

कोहली-शास्‍त्री को बता दिया है

आशीष नेहरा
नेहरा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में चुने जाने के बाद भी शुरू के दो मैचों में नहीं खिलाए जाने की वजह से वह संन्यास नहीं ले रहे है। ऐसी किसी भी चीज ने संन्यास के लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला है। उन्होंने कहा कि यह मेरा अपना फैसला है। नेहरा ने कहा कि उन्होंने अपने संन्यास के बारे में टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री और कप्तान विराट कोहली को बता दिया है। 

आईपीएल में भी नहीं खेलूंगा

आशीष नेहरा - फोटो : IPL
38 वर्षीय गेंदबाज नेहरा ने कहा कि वह आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। गौर हो कि आईपीएल में 2012 से 2016 तक वह चार टीमों से खेले हैं। नेहरा ने 10 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा किया था। नेहरा ने कहा कि क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरे लिए क्रिकेट सब कुछ रहा है। नेहरा ने इसी के साथ कहा कि मेरे करियर में कई उतार चढ़ाव आए हैं। मैने 2003 के वर्ल्डकप फाइनल में हार भी देखी है तो 2011 में वर्ल्डकप जीतने के सुनहरे पल का मैं भी गवाह रहा हूं।
विज्ञापन

भुवी-बुमराह की तारीफ की

आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज ने भुवनेश्वर और बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों ही अच्छा खेल रहे हैं। नेहरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट में 44, 120 वनडे में 157 और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34 विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें