फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष नेहरा की लाचारी, उनका नोकिया का पुराना फोन

Wed, 23 Mar 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा एक सवाल का जवाब नहीं दे सके। इसके पीछे की लाचारी उनका नोकिया का पुराना फोन है।
विज्ञापन


नेहरा ने कुछ माह पहले ही टीम इंडिया में शानदार कमबैक किया है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम में लगतार बने हुए हैं। 36 साल का यह गेंदबाज अपनी इंन्जुरी को लेकर टीम से कई बार अंदर-बाहर होता रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले नेहरा से पत्रकारों ने एक साधारण सा सवाल पूछा, जिसका पत्रकारों को हैरतभरा जवाब मिला।

दरअसल, नेहरा से पूछा गया कि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों के साथ वह भी ट्विटर और फेसबुक में छाए हुए हैं। इस पर नेहरा की प्रतिक्रिया भी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरा से तपाक से जवाब दिया कि वह नोकिया का पुराना फोन यूज करते हैं, इसलिए वह सोशल मीडिया में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं है। नेहरा ने कहा कि उनका फेसबुक और ट्विटर में भी अकाउंट नहीं है।

नेहरा यह भी कह दिया कि वह अखबार भी नहीं पढ़ते हैं, वह सिर्फ क्रिकेट खेलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें