फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: '520 करोड़ रुपये का पर्स भी कम पड़ेगा', आशीष नेहरा ने इस भारतीय तेज गेंदबाज को जमकर सराहा

Tue, 03 Dec 2024 08:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुमराह की शानदार गेंदबाजी और उनकी कप्तानी से नेहरा काफी प्रभावित हुए हैं और उनका कहना है कि कोई भी बुमराह को पछाड़ नहीं सकता है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि अगर आईपीएल नीलामी में जसप्रीत बुमराह उतरते हैं तो उन्हें लेने के लिए 520 करोड़ रुपये का पर्स भी कम पड़ेगा। बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को 295 रनों से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में कुल आठ विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन

बुमराह की शानदार गेंदबाजी और उनकी कप्तानी से नेहरा काफी प्रभावित हुए हैं और उनका कहना है कि कोई भी बुमराह को पछाड़ नहीं सकता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कीमत 520 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। अगर वह कभी नीलामी में आते तो टीमें घबरा जाएंगी। नेहरा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर तीन मैचों की सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद जिस तरह बुमराह ने पर्थ टेस्ट में कप्तानी की वो देखना सुखद था। कोई बुमराह को नहीं हरा सकता। अगर बुमराह नीलामी में होते तो कुछ भी संभव हो सकता था। आईपीएल टीमों के लिए 520 करोड़ रुपये का पर्स भी कम पड़ता। 

बुमराह को आईपीएल 2025 के लिए मुबंई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। नेहरा ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तानी का दबाव संभालने के लिए भी बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, गेंदबाज के तौर पर बुमराह ने कई बार अपना काम बखूबी तरीके से किया है। रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेल रहे थे और उन्हें शुरुआती मैच में कप्तानी करनी पड़ी। जाहिर है कि इससे एक अतिरिक्त दबाव बनता है, लेकिन जिस तरह उन्होंने इस स्थिति को संभाला को तारीफ के काबिल है। 
विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग में दोबारा शीर्ष पर पहुंचे थे बुमराह 
पर्थ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की मदद से बुमराह गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दोबारा शीर्ष पर पहुंच गए थे। उनके फिलहाल 883 रेटिंग अंक हैं। इससे पहले वह फरवरी 2024 में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच चुके हैं, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद भी बुमराह शीर्ष गेंदबाज बने थे। बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें