एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 38 रन और फिलिप 7 रन पर नाबाद हैं।
इससे पहले पीटर सिडल की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 215 रन पर ढेर कर दिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
सिडल ने 14 ओवर में 50 रन देकर पांच विकेट लिए, जेम्स पेंटिसन को 3 और मिशेल स्टार्क को 2 विकेट मिले।
इंग्लैंड की ओर से जोनाथन ट्राट ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उसके अलावा जोनाथन बैरस्टोव ने 37, जोसेफ रूट ने 30 रन का योगदान दिया।
कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। महज 78 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने दोनों ओपनर कुक और ज्वॉय रूट का विकेट गंवा दिया।
2010/11 में ऑस्ट्रेलिया में पिछले एशेज अभियान के दौरान कुक ने 766 रन बनाकर इंग्लैंड की 3-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार कुक कुछ खास नहीं कर सके।
वह नौवें ओवर की अंतिम गेंद पर पैटिनसन का शिकार हुए। उन्होंने 13 के निजी स्कोर पर अपना कैच हैडिन को थमा दिया।
इसके बाद रूट ने जोनाथन ट्रोट के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन अपना पहला एशेज टेस्ट खेल रहे रूट भी 30 के निजी स्कोर पर पीटर सिडल की आउटस्विंग यॉर्कर पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौट गए।
रूट के आउट होने के बाद ट्रोट ने संभल कर खेलते हुए केविन पीटरसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। लेकिन सिडल ने पीटरसन (14) को क्लार्क के हाथों लपकवा इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
पीटरसन के बाद सिडल ने ट्रोट (48), इयान बेल (25) और मैट प्रायर (01) को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया।