लीच
- फोटो : social media
दरअसल एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिली 1 विकेट की जीत में आखिरी खिलाड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे लीच ने 17 गेंदें खेलकर 1 रन बनाए और आखिरी विकेट के लिए बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 76 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ मैच जीताऊ पारी खेली। हालांकि 76 रनों की साझेदारी में लीच का योगदान मात्र एक रन का था लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना आखिरी विकेट बचाए रखा और आउट नहीं हुए, उसे देखते हुए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
मैच के बाद बेन स्टोक्स ने लीच द्वारा बार-बार चश्मे पोछने के मामले पर चुटकी भी ली थी और साथ ही उनकी तारीफ भी की थी।